Ro no D15139/23

विश्व मासिक धर्म दिवसः खलीबा के समाधान शिविर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता प्रबंधन पर दिया गया जोर, किशोरियों को बांटे गए सेनेटरी पैड

अम्बिकापुर 28 मई 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खलीबा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विश्व मासिक धर्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के बीसी श्री अरूणेश श्रीवास्तव द्वारा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता नहीं बरतने से होने वाली बीमारियों एवं दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को नियमित रूप से सेनेट्री पैड का उपयोग करने तथा स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विधायक लुंड्रा श्री प्रबोध मिंज, श्री भारत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के हाथों किशोरी बालिकाओं को सेनेट्री पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    समय पर पहचान, समय पर उपचार: चिरायु टीम ने 10 वर्षीय त्रिशांत को दिया नया जीवन

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संवेदनशील पहल बनी एक मासूम के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला   धमतरी 12 जुलाई 2026/- धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स