Ro no D15139/23

31 मई को जिले में मनाया जाएगा विश्व तंबाकू निषेध दिवस आकर्षक स्वाद व पैकेजिंग में आने वाले तंबाकू उत्पादों में छिपे खतरों को उजागर करने पर होगा विषय फोकस

जशपुरनगर 30 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मई 2025 को जिले में  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों में जागरूक करना एवं तंबाकू की खपत को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष के तम्बाकू निषेध दिवस का विषय आकर्षक स्वाद और पैकेजिंग में आने वाले तंबाकू उत्पादों के छिपे खतरों को उजागर करने पर केंद्रित रहेगा।

तंबाकू का सेवन दुनिया भर में होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है। जागरूकता बढ़ाने से व्यक्तियों को तम्बाकू उत्पादों के उपयोग के परिणामों को समझने में मदद मिलती है और उन्हें सही निर्णय लेने में सशक्त बनाता है। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य उन लोगों को संसाधन और सहायता प्रदान करना भी है जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं। अक्सर यह देखा गया है की तंबाकू और निकोटीन उद्योग उपयोगकर्ताओं की नई पीढ़ी को लुभाने और मौजूदा लोगों को ग्राहक बनाए रखने के लिए लोकलुभावन, भ्रामक रणनीति का उपयोग करते हैं।
उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के तौर पर निरंतर कार्य कर रहा है। विगत वर्ष 2024-25 में कोटपा एक्ट के विभिन्न धाराओं में 545 चालानी कार्यवाही जिले में की गई थी। इस वर्ष  आज दिनांक तक 99 चालानी कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही विभिन्न विभाग पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं औषधि तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रवर्तन दल के द्वारा किया जा रहा है।
गुटखा, सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद की लत के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय जशपुर में उपचार की व्यवस्था संचालित है। विगत वर्ष 2024-25 में 3150 व्यक्तियों द्वारा उपचार का लाभ लिया गया। 01 अप्रैल 2025 से आज दिनांक तक कुल 635 व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में कार्बन मोनोऑक्साइड श्वसन मॉनिटर उपकरण के द्वारा जांच, साइकोथेरेपी एवं औषधि की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!