Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान

*जशपुर के सेंदरीमुंडा के बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन से ग्रामीणों को मिली स्वच्छ पेयजल की सुविधा*

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया आभार*

रायपुर, 17 मई 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व और त्वरित प्रशासनिक कार्यशैली के परिणामस्वरूप जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। हैंडपंप खनन के बाद अब ग्रामीणों को घर के समीप ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बैशाखूपारा के निवासियों को लंबे समय से पेयजल के लिए दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी के मौसम में पानी लाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

समस्या के स्थायी समाधान के लिए श्री उमेश यादव, श्री संतोष देहरी एवं अन्य ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर हैंडपंप खनन की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन कार्य पूर्ण कराया।

हैंडपंप से पानी निकलते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अब वार्ड क्रमांक 7 के परिवारों को स्वच्छ पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील और जनहितैषी सोच के कारण उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान