Ro no D15139/23

असंग कबीर आश्रम सोनपैरी में योग आयोग स्थापना दिवस सम्पन्न

रायपुर, 25 अप्रैल 2025/छत्तीसगढ़ योग आयोग का स्थापना दिवस आज असंग कबीर आश्रम सोनपैरी में सामाजिक कर्तव्य के माध्यम से सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद घटना के चलते कार्यक्रम को श्रद्धांजलि सभा के साथ संयमित स्वरूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवकर साहेब (असंग कबीर आश्रम सोनपैरी) रहे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
अतिथियों द्वारा योग एवं जीवनशैली पर प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए एवं सभी गणमान्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए वीर जवानों और नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विशेष रूप से श्री योगेश्वरानंद योगी, श्री किशोर साहू, जनपद सदस्य श्री हिमांशु कुर्रे और श्री प्रणव शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी श्री गौरव देवांगन, परिवीक्षा अधिकारी श्री रविकांत कुंभकार, छबि राम साहू, श्रीमती ज्योति साहू, श्री योगी राम साहू सहित बड़ी संख्या में योग साधक व ग्राम सोनपैरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक