Ro no D15139/23

स्वस्थ आयु के लिए योग: 21 जून को हरदिहा साहू समाज भवन में होगा जिला स्तरीय योग दिवस आयोजन

धमतरी, 16 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ निर्धारित की गई है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में प्रातः 6:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे बैठक, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, प्रचार-प्रसार, यातायात एवं सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

योग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, तनावमुक्त जीवन और दीर्घायु के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

  • Related Posts

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी*   *‘विष्णु भैया’ ने बहनों के बीच केरसई को…

    Read more

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक