Ro no D15139/23

जन जन में योग जागृति प्रसार के लिए 19 ग्रामों में योगाभ्यास का हुआ आयोजन

लगातार बारिश के बाद भी लोगों ने पूरे उत्साह से पहुंचे योगाभ्यास करने

जशपुरनगर 18 जून 2025/ योग को जीवन में ढालकर स्वस्थ जीवन द्वारा स्वस्थ तन एवं मन और स्वस्थ जीवन का संदेश लोगों को देने के लिए पूरे जिले में महाकुंभ योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को योग के लाभों से अवगत कराकर उन्हें योगाभ्यास को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके तहत योग सप्ताह के चौथे दिन 19 ग्रामों में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे जिले में हो रही लगातार वर्षा के उपरांत भी लोगों पूरे उत्साह से योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां योग आयोग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराते हुए योग के लाभ के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
इस महाकुंभ योग सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जशपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आयुष क्लिनिक दरबारीटोली एवं आईटीआई आरा, जनपद पंचायत मनोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डुमरटोली एवं शासकीय प्राथमिक शाला बेलडीह, जनपद पंचायत बगीचा के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल रनपुर, शासकीय प्राथमिक शाला ढोढरअम्बा, शासकीय प्राथमिक शाला भड़िया, शासकीय प्राथमिक शाला डोभ, जनपद पंचायत कांसाबेल के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंगरो एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी, जनपद पंचायत कुनकुरी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डुगडुगिया एवं शासकीय प्राथमिक शाला बासनताला, जनपद पंचायत दुलदुला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कस्तूरा, जनपद पंचायत फरसाबहार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरण्डाझरिया एवं शासकीय हाई स्कूल  पुराईनबंध, जनपद पंचायत पत्थलगांव के सरस्वती शिशु मंदिर कांडरो,  शासकीय प्राथमिक शाला कुनकरी, शासकीय प्राथमिक शाला रेड़े, शासकीय हाई स्कूल मैदान पतराटोली में योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के द्वारा शलभासन, उत्तानपादासन, वृक्षासन, ताड़ासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणयाम का अभ्यास कराया गया। उल्लेखनीय है कि ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 21 जून तक योग महाकुंभ योग को उत्सव के रूप में मनाने एवं अधिक से अधिक जनसामान्य को प्रेरित करने हेतु योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। जिसके तहत 21 जून की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ योगाभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में वृहद स्तर पर राज्यस्तरीय  योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान