Ro no D15139/23

आप भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री, विद्यार्थियों से किया संवाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने इंदौर में स्कूली बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद इंदौर के शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित मध्यान्ह भोजन के विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूली बैग, पानी बॉटल आदि वितरित कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि एक शासकीय स्कूल में विज्ञान के प्रति कल्पनाशीलता के आधार पर जो हो सकता है, वह सभी इस स्कूल में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शैक्षणिक सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। जीवन में ज्यादा से ज्यादा सीखें और ज्ञान अर्जित करें। परमात्मा ने प्रकृति के माध्यम से कई सारे रहस्यों को हमारे बीच विद्यमान किया है। ज्ञान के बलबूते पर इन रहस्यों से सीख सकते हैं और वर्तमान में इसका सदुपयोग करके अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय का सदुपयोग करें। अपनी योग्यता साबित करें और उन्नति करें। उन्होंने कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल से पढ़कर निकला हूं, हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर समान रूप से सभी स्कूलों में पाते हैं। जहां मैं खड़ा हूं वहां आप भी खड़े हो सकते हैं। यही लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार भी प्राप्त करें। आप भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आगे बढ़े, उन्नति करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, स्थानीय पार्षद श्री नन्दकिशोर पहाड़िया, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित जिले के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एस्ट्रोलॉजी लैब का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किये गये एस्ट्रोलॉजी लैब का अवलोकन किया और बच्चों से सवाल-जवाब किये। उन्होंने इस लैब की सराहना की और बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना ने बताया कि यह एस्ट्रोलॉजी लैब वैज्ञानिक चेतना को समर्पित है। यहां भौतिक, वैज्ञानिक, भौगोलिक आदि सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बनाये गये हैं, जो इनके नियमों और सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं। ये मॉडल विज्ञान के नियमों और सिद्धांतों को सीखने और समझने में आसान बनाते हैं। यहां मॉडल के माध्यम से गुरूत्वाकर्षण, न्यूटन के नियम, अंतरिक्ष आदि को आसानी से समझा जा सकता है।
सफाई मित्रों ने वेस्ट मटेरियल से बनें मुख्यमंत्री जी के छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया
नगर निगम के सफाईमित्रों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वेस्ट मटेरियल से बनाया गया उनके छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेस्ट मटेरियल से बनी अपनी सुंदर तस्वीर को देखकर सफाईकर्मियों की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस पोट्रेट पर हस्ताक्षर कर इसे विद्यालय को ही भेंट कर दिया।

  • Related Posts

    एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही है सहयोग और मार्गदर्शन देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए खुले हैं प्रदेश के दरवाजे देश के प्रमुख स्टार्टअप…

    Read more

    मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में “युवा विधायक सम्मेलन का शुभारंभ”

    छत्तीसगढ़ से माननीय मंत्री  खुशवंत सिंह, माननीय सदस्य  उत्तरी गणपत जांगड़े,  भावना वोहरा,  चातुरी नंद,  हर्षिता स्वामी बघेल,  कविता प्राण लहरे,  बालेश्वर साहू,  दीपेश साहू,  ओंकार साहू,  संदीप साहू,  विद्यावती…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले