Ro no D15139/23

युवा कंटेंट क्रिएटर पहुंचाएं जरूरतमंद नागरिकों तक महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रेष्ठ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे अवार्ड
स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में हुआ अभिनव कार्यक्रम
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकास की प्रकिया में सहभागी होने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। इस कार्य को वे दायित्व मानकर करेंगे तो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य आसान हो जाएगा। इस दिशा में युवा कंटेंट क्रिएटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य शासन ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही राज्य शासन ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन प्रारंभ किया है। युवा कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। शासन द्वारा ऐसे युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि श्रेष्ठ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।
युवाओं ने आंचलिक बोली में प्रस्तुत किए गीत और विभिन्न कला रूप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए युवा कंटेंट क्रिएटर्स से भेंट भी की। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में प्रचलित बोलियां बुंदेली, मालवी, भीली ,निमाड़ी और बघेली में अपने द्वारा तैयार कंटेंट युवाओं ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी क्रिएटर्स के प्रयासों की प्रशंसा की।
सिंहस्थ 2028 में मिलेगा स्वच्छ और निर्मल शिप्रा-जल से स्नान का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। जहां केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं से मध्यप्रदेश का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा, वहीं राज्य के भीतर भी नदी जोड़ो परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। इस क्रम में कान्ह- गंभीर परियोजना और शिप्रा जल को स्वच्छ, निर्मल बनाने के लिए सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना उपयोगी सिद्ध होगी। आने वाले समय में वर्षा जल बांध में संग्रहित कर शिप्रा में छोड़ा जाएगा। यह जल स्नान आदि में उपयोग में लाया जाएगा। यह एक नवाचार है। इस जल का बाद में सिंचाई के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। बूंद-बूंद पानी बचाने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को मध्य प्रदेश क्रियान्वित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिप्रा एक बरसाती नदी है। गंगा जी की तरह किसी ग्लेशियर से इसमें जल नहीं पहुंचता। वर्ष 1980 में गंभीर नदी से पानी पहुंचने के बाद सिंहस्थ में स्नान संभव हुए। वर्ष 1992 में भी इस प्रक्रिया को अपनाया गया। इसके पश्चात वर्ष 2016 के सिंहस्थ में नर्मदा जी का जल लेना पड़ा। अब शिप्रा को वर्षा जल के पानी से स्वच्छ, निर्मल रखकर सिंहस्थ में स्नान के लिए जल का उपयोग किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा श्री महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात उज्जैन आने वाले पर्यटकों की संख्या देश के अन्य धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों की अपेक्षा काफी बढ़ गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरे पर नीलगंगा पहुंचकर किया माँ गंगा की प्रतिमा का पूजन और अभिषेक

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व मे सनातन का गौरव पूरी दुनिया देखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नीलगंगा आश्रम के कार्यक्रम में प्राप्त किया साधु-संतों का आशीर्वाद   भोपाल…

    Read more

    सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    गरिमामय रहा शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का समापन समारोह सुगम संगीत संध्या में दरभंगा की सुश्री मैथिली ठाकुर ने दी संगीतमयी प्रस्तुति   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)     मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी