Ro no D15139/23

युवा किसान गौरवपुरी गोस्वामी ने की 182 क्विंटल धान की सहज बिक्री*

 

‘ *तुंहर टोकन’ से बदली धान बिक्री की तस्वीर, खेती बनी भरोसेमंद आजीविका*

धमतरी 26 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव जिले के खेत-खलिहानों से लेकर धान उपार्जन केंद्रों तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बन गई है।
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण धान उपार्जन केंद्र पोटियाडीह में देखने को मिला, जहाँ युवा एवं शिक्षित किसान गौरवपुरी गोस्वामी ने बिना किसी परेशानी के 182 क्विंटल धान का विक्रय किया। बीकॉम की शिक्षा प्राप्त करने के बाद गौरवपुरी ने नौकरी के बजाय खेती को अपनाया और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर इसे आय का स्थायी साधन बना रहे हैं।
गौरवपुरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप आधारित 24 घंटे ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सरल हो गई है। अब किसान घर बैठे मोबाइल के माध्यम से टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर सीधे उपार्जन केंद्र पहुँचकर आसानी से धान बेच पा रहे हैं। इससे किसानों का समय बच रहा है और अनावश्यक परेशानी से राहत मिल रही है।
धान बिक्री के साथ-साथ गौरवपुरी ने रबी मौसम में साढ़े 5 एकड़ भूमि में चने की फसल बोई है, जिससे जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। फसल चक्र अपनाने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और खेती की लागत में कमी आती है।
जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य की दर सूची प्रमुखता से प्रदर्शित की गई है तथा किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कंट्रोल सेंटर एवं कॉल सेंटर के माध्यम से धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

  • Related Posts

    जिले में साधना सप्ताह की शुरुआत, आधुनिक कौशल से लैस होंगे जिले के कर्मयोगी

      जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत साधना सप्ताह का आयोजन शुरू…

    Read more

    दरभा के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती 20 अप्रैल तक करें आवेदन

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत