Ro no D15139/23

बीजापुर में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” मेगा शिविर सफल, निष्क्रिय खातों के हकदारों को लौटाए गए 1.65 करोड़ रुपये

जिले में वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों के वास्तविक हकदारों को उनकी जमा पूंजी लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के तहत अब तक 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पात्र नागरिकों को वापस की जा चुकी है।
यह विशेष अभियान अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित मेगा शिविरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि यह पहल डीईएएफ 
 (Depositor Education and Awareness Fund) योजना के अंतर्गत संचालित है, जिसका उद्देश्य पिछले दस वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों का पारदर्शी, त्वरित और सरल निपटान करना है।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका के चलते अब तक 7.27 करोड़ रुपये से अधिक राशि वाले निष्क्रिय खातों की पहचान की जा चुकी है। बैंकवार समीक्षा में भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक निष्क्रिय खाते पाए गए। शिविरों में 35 से अधिक नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही उनके दावे निराकृत किए गए।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के आर्थिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ, जिला कोषालय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अग्रणी बैंक अधिकारी अमृत कुमार एक्का, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा एसबीआई लाइफ और एलआईसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान को आम नागरिकों की निष्क्रिय जमा राशि को सुरक्षित रूप से वापस दिलाने की दिशा में जिले की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!