Ro no D15139/23

धमतरी में युवा फेस्ट का आयोजन 24 एवं 25 अप्रैल को

*कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश*

धमतरी, 23 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में 24 एवं 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले युवा फेस्ट कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बीसीएस पीजी कॉलेज पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं का है। कार्यक्रम से संबंधित तैयारी एवं व्यवस्थायें इनके माध्यम से हो तो इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने, नई चीजें सीखने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। कलेक्टर ने वर्कशॉप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और मुख्य वक्ताओं के सत्रों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हों और समय-निर्धारण का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पर्याप्त मात्रा में पानी, भेजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि इस युवा फेस्ट में जिले के अलावा अन्य जिलों से भी महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। ऐसे में प्रतिभागियों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिभागियों के ठहरने, परिवहन, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया और अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आवास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्थानों पर स्वच्छता बनी रहनी चाहिए और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने मंच संचालन, साज-सज्जा, साउंड एवं लाइट व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, इनोवेशन गतिविधियां, ई-मेल समन्वय और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने आयोजन के दौरान तकनीकी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और सभी कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए। अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था पर भी कलेक्टर ने गंभीरता से ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए और यातायात व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि युवा फेस्ट का सफल आयोजन जिले की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने और हर व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता से लें और इसे सफल बनाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि युवा फेस्ट जिले के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बन सके।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित

      जगदलपुर 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा द्वारा 15 अगस्त 2026 को बस्तर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले…

    Read more

    स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

      महापौर, कमिश्नर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने लगाई दौड़ जगदलपुर 14 अगस्त 2026/ आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल एवं…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!