Ro no D15139/23

‘यूथ फॉर डिवेलपमेंट इंटर्नशिप कार्यक्रम हुआ सम्पन्न युवाओं को मिला सुशासन और ग्रामीण विकास से जुड़ने का अवसर

अम्बिकापुर 06 जून 2025/ जिला पंचायत, सरगुजा एवं मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन के संयुक्त प्रयास से ’यूथ फॉर डिवेलपमेंट’ इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस पहल का उद्देश्य युवा कॉलेज छात्रों को सुशासन और ग्रामीण विकास की प्रक्रियाओं से जोड़ना था।

आज कलेक्टर कार्यालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों ने कलेक्टर श्री विलास भोसकर से मुलाकात की और अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान छात्रों ने सिविल सेवा क्षेत्र में करियर बनाने को लेकर सवाल किया,जिस पर कलेक्टर श्री भोसकर ने छात्रों को सफलता के सुझाव देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल भी मौजूद थे।
बता दें कि इस दो सप्ताह के इंटर्नशिप कार्यक्रम में राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुल 18 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 14 छात्राएं और 4 छात्र शामिल थे। यह इंटर्नशिप छात्रों को जिला प्रशासन के साथ निकटता से कार्य करने, स्थानीय शासन प्रणाली को समझने और ज़मीनी स्तर पर विकास कार्यों में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान छात्रों ने सकालो, मेन्ड्राखुर्द, कंठी, अजिरमा और चठिरमा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रभाव का अध्ययन कियाः
छात्रों ने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण  (SBM-G), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM JANMAN), छात्रों ने ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं जैसे आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, तथा लाभार्थियों से संवाद कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीण जीवन को किस प्रकार सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
छात्रों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने सबसे बड़ा और स्पष्ट बदलाव किया है, जिससे कई परिवारों को पक्का घर मिला और उनके जीवन में गरिमा आई। वहीं, ’लखपति दीदी’ की भूमिका और नेतृत्व ने यह दिखाया कि कैसे महिला सशक्तिकरण से न केवल व्यक्तिगत बल्कि गांव के समग्र विकास में तेजी आई है।
कार्यक्रम का समापन एक प्रस्तुति और प्रमाणपत्र वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी अनुभव और सीख साझा की। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को जमीनी स्तर पर शासन की कार्य प्रणाली को समझने का अवसर मिला है, साथ ही उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिली है।
इस तरह के कार्यक्रम जिला प्रशासन और गैर-सरकारी संगठन की साझेदारी से युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य की संभावनाओं को साकार करने का माध्यम बन रहा हैं।

  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!