Ro no D15139/23

नवगुरुकुल में युवाओं को मिल रहा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

जशपुरनगर 21 सितम्बर 2025 / जशपुर जिला प्रशासन द्वारा नवगुरुकुल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के युवाओं को तकनीकी और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र 2025दृ26 के लिए प्रवेश प्रारंभ किया गया है। यह विशेष कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण के उपरांत शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी देता है।

यह आवासीय प्रशिक्षण 18 से 24 माह की अवधि का होगा, जिसमें विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग तथा व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थियों को निःशुल्क छात्रावास, लैपटॉप, इंटरनेट सुविधा एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम पूर्णतः रोजगारोन्मुखी स्वरूप में संचालित किया जा रहा है।
अब तक इस प्रशिक्षण से 100 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 52 से अधिक विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति प्राप्त हुई है, जिनमें जुवी, एस एंड पी ग्लोबल, माइक्रोनक्स्ट और पोटा केबिन जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। औसतन अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपये मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है।
प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों को कक्षा आठवीं स्तर की सामान्य गणितीय परीक्षा देनी होगी, जिसे कैंपस अथवा ऑनलाइन माध्यम से संपन्न किया जा सकता है। तत्पश्चात टीम सदस्य के साथ एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पारिवारिक वार्षिक आय पाँच लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है।
प्रवेश 17 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो चुके हैं और सीट भरने तक जारी रहेंगे। परीक्षा का समय सोमवार से शनिवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है तथा परीक्षा स्थल लाइवलीहुड कॉलेज, डोडकाचोरा, जशपुर रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 79995 46881 और 95281 94379 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पंजीयन पोर्टल  ंकउपेेपवदे.दंअहनतनानस.वतहध्चंतजदमतस्ंदकपदहध्रंेीचनत पर आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत