Ro no D15139/23

रोजगार मेला में युवा उत्साहपूर्वक हुए शामिल

65 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए दिया साक्षात्कार, 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
राजनांदगांव 06 मार्च 2025। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में आज जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्लेसमेंट कैम्प एवं रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट कैम्प एवं रोजगार मेला में टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेड़ेसरा जिला राजनांदगांव, सेफ इंटेलीजेंस सिक्यूरिटी सर्विस आर्यनगर कोहका भिलाई, ब्लूचिप जॉब प्रायवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर, सनसूर श्रृष्टि इंडिया प्रायवेट लिमिटेड तुलसीपुर राजनांदगांव एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की गई। प्लेसमेंट कैम्प एवं रोजगार मेला में कुल 65 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिया, जिसमें से 31 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए हुआ।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरी के श्री महेश्वर बघेल ने कहा कि आज उनका चयन यहां सिक्युरिटी गार्ड के लिए हो गया है। रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार के लिए भटक रहे बेरोजगार युवाओं को एक अच्छा अवसर मिला है तथा उन्हें नौकरी मिल रही है। बालोद जिले के ग्राम खैरवाही के श्री मुकेश कुमार आरदे का चयन सिक्युरिटी गार्ड के पद के लिए हुआ है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इससे उन्हें आजीविका चलाने में मदद मिलेगी। ग्राम ककरेल के श्री नेमचंद साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आज हर्बल खादी में ब्रांच मैनेजर के पद पर उनका चयन हुआ है। उन्होंने बीसीए किया है और यह नौकरी लगने से अच्छा महसूस हो रहा है। चिखली के श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका चयन ब्रांच मैनेजर पद के लिए हुआ है। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है और आज ब्रांच मैनेजर पद पर चयन होने पर खुशी मिल रही है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल