Ro no D15139/23

युवा दुपहिया वाहनों को चलाते वक्त हेलमेट अवश्य पहनें – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति पर शासकीय रामभजन राय एनईएस महाविद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 23 अप्रैल 2025/ शासकीय रामभजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुरनगर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के तत्वावधान में श्सड़क सुरक्षा एवं स्वयं नशामुक्त समाज के लिए युवाश् विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह भी शामिल हुए जहां उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का अवश्य प्रयोग करना चाहिए एवं नशे से दूरी बनाते हुए कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ते सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए उन्होंने डिजिटल उपवास और सोशल मीडिया की लत पर नियंत्रण को वर्तमान की प्राथमिक आवश्यकता बताया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनें और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में रंगोली, पोस्टर एवं नारा लेखन जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कौशल्या भगत ने प्रथम, ऐश्वर्या पैंकरा ने द्वितीय तथा मोनालिका भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मोनालिका भगत प्रथम, सलोनी जाटवार द्वितीय एवं प्रीतम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं नारा लेखन में हेमराज भगत प्रथम, अनुजा भगत द्वितीय तथा गुरुदेवप्रसाद तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया।
विषय विशेषज्ञ उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) मंजुलता बाज ने सड़क दुर्घटनाओं में नशे की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन को सुरक्षा की पहली सीढ़ी बताया। विषय विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. अबरार खान ने नशे को समाज में बढ़ती हिंसा, तनाव और अपराध का प्रमुख कारण बताते हुए इससे दूर रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभयराम बैरागी ने  युवाओं से नशामुक्त, सुरक्षित और उत्तरदायी समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस कार्यशाला में महाविद्यालय के जेआर भगत, जे पी कुजूर, डॉ अमरेन्द्र, डॉ ए के श्रीवास्त्व, एस निकुंज, एस जी लकड़ा, के के केरकेट्टा, रिजवाना खातून, लाइजिन  मिंज, विनायक साय, रासेयो संयोजक गौतम कुमार सूर्यवंशी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रिंसी कुजूर, आइलिन एक्का, अंजिता कुजूर, वरुण श्रीवास, बी आर भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान