Ro no D15139/23

रोटरी इंटरेक्ट के युवाओं ने रोटरी कौशल कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र को दान किये तीन कंप्यूटर

रोटरी रॉयल के इंटरैक्ट क्लब की अध्यक्ष अनन्या दमानी, सचिव पलक अग्रवाल के नेतृत्व में विगत दिवस रोटरी कौशल कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण किया गया , जहां भ्रमण के दौरान जब अध्यक्ष अनन्या दमानी को यह जानकारी मिली कि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा विगत दो वर्षों से शासकीय स्कूल अमलीडीह में विद्यालय के छात्र छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तो इंटरेक्ट की सदस्यों ने स्कूल के बच्चों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र को 3 कम्प्यूटर दान किए , जिससे सरकारी स्कूल के बच्चों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिल सकेगा । इस अवसर पर कार्यक्रम को और भी अधिक रोचक बनाने के लिए इंटरैक्टर्स ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमे विजेताओं को पुरस्कारो से सम्मानित करते हुए उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन अगले वर्ष की इंटरैक्ट अध्यक्ष पाकी भंसाली द्वारा सुचारू रूप से किया गया। इस अवसर पर रोटरी कौशल कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के प्रोजेक्ट अध्यक्ष भरत डागा ने बताया कि विगत दो वर्षो में स्कूल के 700 छात्र छात्राओं को कंप्यूटर ज्ञान से प्रशिक्षित किया जा चुका है , जिसमें शाला प्रबंधन तथा रोटेरियनों के अलावा अन्य समाज सेवियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है । इंटरेक्ट सचिव पलक अग्रवाल ने कहा कि आज हम इस स्कूल में कंप्यूटर देकर शिक्षा को समर्थन देने के लिए अवसर बढ़ा रहे हैं। ताकि जरूरत मंद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके । हमारी संस्था का उद्देश्य है – सेवा करना, जुड़ना, और हर जगह एक छोटी सी सकारात्मक बदलाव लाना। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप गोविंद शितूत , प्रोजेक्ट सह अध्यक्ष नवीन आहूजा , क्लब एडवाइजर स्मिता सराफ , रोटरी अध्यक्ष एन.सी.मोरयानी सहित शेखर अमीन , ऋषि दम्मानी , विक्रांत सराफ , प्राचार्य नितिन कुमार तलोकर , शिक्षिका पूजा दीप आदि उपस्थित थे ।

 

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब