Ro no D15139/23

बस्तर क्षेत्र के युवाओं के द्वारा दिए गए सुझाव को युवा नीति में करेंगे

समाहित-राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय तोमर
टाउन हॉल में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय तोमर के मुख्य आतिथ्य में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को टाउन हॉल जगदलपुर में आयोजित किया गया। युवा संवाद कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट एवं नर्सिंग कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं को दी जाए और इन योजनाओं से उन्हे लाभान्वित करने के लिए व्यापक पहल किया जाए। उन्होने कहा कि बस्तर क्षेत्र के स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकता के अनुसार जो बदलाव संबन्धी सुझाव युवाओं के द्वारा दिए जाऐंगे उसे युवा नीति में समाहित कर राज्य की एक सशक्त युवा नीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर युवा आयोग द्वारा युवाओं को अपने विचार रखने के लिए ब्रोसर-पंपलेट वितरित किए गए, जिसमें युवाओं ने, युवा संवाद कार्यक्रम के तहत अपने विचार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को लिखित में दिए।
युवा संवाद के संक्षिप्त कार्यक्रम में युवा आयोग के सदस्य श्री संग्राम सिंह राणा, श्री अविनाश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में एनएसएस के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. नीता बाजपेई, बस्तर के एनएसएस प्रभारी श्री पटेल, नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक श्रीमती अंजलि, सहायक संचालक खेल युवा कल्याण श्री राजेंद्र डेकाटे, दंतेश्वरी कॉलेज की एनएसएस प्रभारी प्रिंसी दुग्गा, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री वेद प्रकाश सोनी, चंद्रमोहन वर्मा, श्रवण साहू, कोटेश्वर नायडू, क्रीड़ा अधिकारी लिलेश देवांगन आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!