Ro no D15139/23

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत सीईओ ने जताई नाराजगी

कार्य में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश

जशपुरनगर 5 मार्च 25/ शासन के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पत्थलगांव एवं कांसाबेल में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्यरूप से शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यों में प्रगति हेतु सर्वाधिक लंबित आवास वाले ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगति नहीं होने के कारण  कड़ी नाराजगी जाहिर की एवं सप्ताह भर में कार्य में प्रगति लाए जाने हेतु निर्देश जारी किया गया। साथ ही समस्त ग्राम पंचायत में शासन के निर्देश अनुसार 30 मार्च 2025 को वृहद स्तर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम हेतु आवश्यक प्रगति लाए जाने, समस्त पात्र हितग्राहियों के सर्वे आवास प्लस 2 में 10 दिवस के भीतर पूर्ण करने का निर्देश जारी किया गया। साथ ही मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन के समस्त अपूर्ण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने जनपद स्तर पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी को नियमित समीक्षा करने को कहा गया एवं कार्य न करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देश जारी किए
उक्त समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला समन्वयक प्रधान मंत्री आवास, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विकासखंड समन्वयक प्रधान मंत्री आवास, बी पी एम एन आर एल एम,अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक, सचिव,रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रिमोट…

    Read more

    सोनक्यारी से सन्ना तक के सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया गया है प्रेषित वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत कराए गए हैं सुधार कार्य

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/  सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह सड़क…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने