Ro no D15139/23

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 202t
– निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
राजनांदगांव 20 फरवरी 2025। रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई। उन्होंने निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किया। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1- पटेवा से श्रीमती किरण विनोद बारले, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 -लिटिया से श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 3 टेड़ेसरा से श्री अंगेश्वर देशमुख, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 सिंघोला से श्रीमती देवकुमारी साहू शामिल है। इस दौरान अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 23 एवं 25 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में की जाएगी। जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के लिए 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 20 फरवरी 2025 को किया गया। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 व 13 के लिए 20 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 23 फरवरी 2025 को तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के लिए 23 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की आधारों का उल्लंघन करने तथा खाद्य पदार्थ सुरभि स्पांज पनीर का नमूना अवमानक एवं मिथ्याछाप होने पर 6 लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

    राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मारकण्डेय ने इस्कान वाटिका गोकुल नगर राजनांदगांव निवासी अनूप नायक एवं श्रीमती सरिता…

    Read more

    सीआरसी राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह का आयोजन

      राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026। कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता