Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत करें निराकरण

जशपुरनगर 24 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से संबंधित सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और आम नागरिकों को समय पर राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध हों।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण एवं अभिलेख शुद्धता सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की भी तहसीलवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरण सीधे तौर पर आम नागरिकों की भूमि एवं अन्य महत्वपूर्ण अधिकारों से जुड़े होते हैं। इसलिए प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण करते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निराकरण करें।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों तथा पीड़ित क्षतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग से संबंधित सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय पर मिले, इसके लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें