
खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत कोकियाखार में कुल 787 राशन कार्ड धारी हितग्राही हैं, जिनमें से आज दिनांक तक 627 राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। दुकान संचालक द्वारा बताया गया कि माह जुलाई एवं अगस्त 2026 का खाद्यान्न हितग्राहियों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








