Ro no D15139/23

 ग्राम पंचायत बंजारी में बना नवीन पंचायत भवन

ग्रामीणों को अपने ही गांव मिल मिल रहीं हैं सुविधाएं और योजनाओं की जानकारियां

धमतरी । ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों और जानकारियां लेने के लिए अब गांव से दूर जाने की जरूरत नहीं है। ग्राम पंचायत भवन के जरिए ग्रामीण अपने ही गांव मे इन सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में भी ग्राम पंचायत भवन में जानकारी मिल जाती है। गांव में पंचायत भवन के होने से समय-समय पर जानकारियां तो मिल रही जाती हैं, बल्कि अपने गांव में ही समस्याएं, मांगें और शिकायत संबंधी बातें रखने एवं उनका समाधान भी प्राप्त किया जा सकता है। यही नहीं शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ भी ग्रामीणों को इसी ग्राम पंचायत भवन से मिल जाती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रख जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम पंचायत बंजारी में नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के माध्यम से किया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में नवीन ग्राम पंचायत भवन के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जिला पंचायत धमतरी से दी गई। कुल 14 लाख 44 हजार रूपये की लागत से नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया। जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 13 लाख 44 हजार रूपये व 15 वें वित्त से एक लाख रूपये अभिसरण की राशि से किया गया है। नवीन ग्राम पंचायत भवन में पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि और पंचायत स्तर के कर्मियों, अभिलेखों के रख-रखाव के लिए स्थान के साथ ही स्टोर, बैठकों के लिए हाल, कम्प्यूटराईज्ड सेवा प्रदान करने के लिए सेवा केन्द्र एवं शौचालय का निर्माण किया गया है।

ग्राम पंचायत भवन के बनने से पंचायतों को अपने कार्य संचालन में जन-सामान्य के प्रति उत्तरदायी बनने और कार्यकलापों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सुविधा होती है। वहीं ग्राम पंचायत भवन सुशासन की कल्पना को भी जमीनी स्तर पर साकार करती है। अभिसरण के अंतर्गत ग्रामीणों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से रोजगार मिला। वहीं योजनाओं के तालमेल से गांव में प्रशासनिक केन्द्र के रुप में ग्राम पंचायत भवन उपलब्ध हुआ।

  • Related Posts

    जिला चिकित्सालय बीजापुर में जटिल सर्जरी सफल, गंभीर अवस्था में भर्ती युवक को मिला नया जीवन

    *गैंग्रीन्स सिग्मॉइड वॉल्वुलस जैसी गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्परता से बची मरीज की जान*   रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला चिकित्सालय बीजापुर…

    Read more

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम और सखी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

    *“पीड़ितों को न्याय और सहायता में देरी नहीं होनी चाहिए” –सुश्री पायल टोपनो* रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था