Ro no D15139/23

नवनियुक्त जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने किया मलगवांखुर्द का आकस्मिक निरीक्षण

पीएम आवास, आंगनबाड़ी एवं पीडीएस भवन निर्माण कार्यों का लिया जायजा
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने और अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/  नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आज जनपद पंचायत अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मलगवांखुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत निर्माणाधीन आवासों के साथ वीबी जी राम जी योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन एवं पीडीएस (उचित मूल्य दुकान) भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

BALA कॉन्सेप्ट के अनुरूप बने आकर्षक आंगनबाड़ी भवन

आंगनबाड़ी भवन के निरीक्षण के दौरान सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने BALA (Building as Learning Aid) कॉन्सेप्ट के अनुरूप भवन निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के बैठने का स्थान न होकर उनके सीखने और विकास का अनुकूल वातावरण होना चाहिए।

उन्होंने भवन में बच्चों की आयु एवं रुचि के अनुरूप शैक्षणिक एवं आकर्षक चित्रकारी, सीखने में सहायक आकृतियों तथा बाल-उपयोगी सुविधाओं को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करते हुए भवन को आकर्षक, सुरक्षित एवं बच्चों के लिए उपयोगी बनाया जाए, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिल सके।

अपूर्ण पीएम आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अपूर्ण आवासों का निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि प्रत्येक अपूर्ण आवास की स्थिति की जानकारी लेकर हितग्राहियों से संपर्क किया जाए तथा उन्हें आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित करना मैदानी अमले की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आवास निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया।

पीडीएस भवन का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ श्री सुश्री श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन पीडीएस भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले को कार्य में आवश्यक तेजी लाने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कार्य को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

मैदानी स्तर पर योजनाओं की प्रभावी निगरानी पर जोर
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सुश्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी आवश्यक है। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का लगातार निरीक्षण करने तथा कार्यों में आने वाली समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस दौरान जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया