
राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया कि जिले में पशुधन मित्र द्वारा टीकाकरण, बधियाकरण सहित अन्य कार्य किए जाते है। इसी तरह प्राईवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता व मैत्री द्वारा टीकाकरण, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान सहित अन्य कार्य किए जाते है। पशुधन मित्र एवं प्राईवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता व मैत्री का चयन ग्राम पंचायत स्तर पर चयन किया जाता है तथा प्रशिक्षण उपरांत कार्यों का संपादन किया जाता है। इन सेवाओं के लिए पशुधन मित्र एवं प्राईवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता व मैत्री को कार्य आधारित मानदेय एवं बजट की उपलब्धता के आधार पर मानदेय प्रदाय किया जाता है। कार्यों का सत्यापन संबंधित संस्था प्रभारी द्वारा किया जाता है एवं सत्यापन उपरांत मानदेय पत्रक के आधार पर कार्य का भुगतान किया जाता है। मैत्री कृत्रिम गर्भाधान 50 रूपए, वत्सोपादन 700 रूपए प्रति वत्स, छह माह 200 रूपए प्रति वत्स एवं वत्स के 12 माह 200 रूपए प्रति वत्स कुल चार चरणों के आधार पर राशि प्रदान की जाती है। पशुधन मित्रों को टीकाकरण हेतु बड़े पशु 7 रूपए प्रति पशु, छोटे पशु 5 रूपए प्रति पशु एवं बधियाकरण 20 रूपए प्रति पशु मानदेय किया जाता है।









