Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के तहत राजनांदगांव के किल्लापारा निवासी श्रीमती भुनेश्वरी रजक के खाते में भी एक हजार रूपए की राशि अंतरित हुई। त्योहार के पहले मिली इस राशि से उनके परिवार के लिए राखी एवं अन्य जरूरी सामान की खरीदी आसान हो गई है।

श्रीमती भुनेश्वरी रजक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विष्णु भैया ने बहनों के लिए राखी त्योहार का उपहार भेजा है। हर महीने मिलने वाली राशि हम बहनों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। रक्षाबंधन के पहले राशि मिलने से राखी, मिठाई और अन्य जरूरी सामान खरीदने में सुविधा हुई है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, ट्यूशन और कॉलेज की शिक्षा सहित अन्य जरूरी खर्चों में करती हैं। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक सहयोग मिल रहा है। श्रीमती भुनेश्वरी ने कहा कि त्योहार के समय योजना की राशि मिलने से परिवार की खुशियां बढ़ गई हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई

    नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक