Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की पहल से जिले  में सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सेवाएँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से जिलेवासियों को मिली बड़ी राहत

समय और धन की हो रही बचत, अब बड़े शहरों में उपचार के लिए जाने की आवश्यकता हुई कम

जशपुरनगर 19 फरवरी 2026/  जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होने से जिलेवासियों को अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें उपचार के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता कम हुई है और आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा कदम, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. गौरव हरदहा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपांशु भोय तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित अग्रवाल अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर सटीक जांच और उपचार मिल रहा है।
अक्टूबर 2025 से अपनी सेवाएँ दे रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित अग्रवाल द्वारा अब तक लगभग 600 सोनोग्राफी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। वहीं जनवरी 2026 से पदस्थ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. गौरव हरदहा द्वारा ओपीडी में लगभग 115 मरीजों का परीक्षण किया गया है एवं लगभग 21 मरीजों की मेजर एवं माइनर सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। इसी प्रकार, सितंबर 2025 से कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा कदम द्वारा ओपीडी में लगभग 50 मरीजों की जांच के साथ-साथ अब तक लगभग  17 मेजर एवं माइनर सर्जरी की गई हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपांशु भोय भी जनवरी 2026 से लगातार मरीजों की जांच एवं उपचार कर रहे हैं। इसके अलावा सभी विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ ऑनलाइन परामर्श एवं केजुअल्टी ड्यूटी के माध्यम से भी मरीजों को निरंतर चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध हो पा रहा है।
जिलेवासियों ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से उन्हें अत्यधिक सुविधा प्राप्त हुई है। पहले गंभीर उपचार के लिए रांची एवं अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अधिक व्यय होता था। अब जिला चिकित्सालय में ही विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। इस  पहल के लिए जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना, 91 दर्शनार्थी 29 अप्रैल को विशेष ट्रेन से होंगे रवाना

    राजनांदगांव 27 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 91 श्रद्धालु 29 अप्रैल को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना…

    Read more

    महिला स्व-सहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर”

    कोरबा 27 अपै्रल 2026/छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी पहल के तहत जब आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले पोषण आहार के स्थानीय निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों…

    Read more

    NATIONAL

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन