
पुण्यनगरी अमरावती में युवा कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा लक्ष्यवेध कर्तव्य गौरव सम्मेलन 26 का आयोजन श्री संत गाडगे बाबा समाधी मंदिर सभागृह अमरावती में किया गया।जिसमें रायपुर से शुभांगी आपटे को नेशनल सोशल स्टार अवॉर्ड 26 से सम्मानित किया गया।मेरा सौभाग्य की यह पुरस्कार परम आदरणीय पद्मश्री डॉ रविन्द्र कोलहे जी मेलघाट द्वारा प्राप्त हुआ।मंचस्थ सभी को भी कपड़े की थैलियां और श्री हनुमान चालीसा भेंट की।
उन्हें बहुत ही अच्छा लगा।बहुत ही सुन्दर और गरिमामय आयोजन हुआ,जिसमें विभिन्न स्थानों से आए 100 अवॉर्डी उपस्थित थे।
एक और सम्मान जो हमने सोचा भी नहीं था वह श्री कृष्ण मंदिर देवस्थान में मिला,जब हम वहां दर्शन करने गए,तब वहां कपड़े की थैली में प्रसाद दिया।तब मैने वहां के प्रमुख श्री पावडे जी को को अपनी थैली वितरण के कार्य के बारे में।बताया वो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान के समक्ष हम दोनों को सम्मानित किया।इस जगह पर भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी हरण के समय 3 दिन रुके थे।इस स्थान पर जाकर सम्मान मिलना आज तक का सबसे बड़ा सम्मान है।









