Ro no D15139/23

विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से  सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

कोरबा 24 अगस्त 2026/रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की बहनों के लिए यह पर्व और भी खास हो गया है। कोरबा नगर के शारदा विहार निवासी श्रीमती सुखसागर चौहान के लिए भी रक्षाबंधन की खुशियां इस बार दोगुनी हैं। उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंच चुकी है, जिससे वे पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं।
श्रीमती सुखसागर चौहान कहती हैं कि विष्णु भैया ने बहनों की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखते हुए रक्षाबंधन से पहले ही उनके खातों में राशि पहुंचाई है। उन्होंने कहा, पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। महतारी वंदन योजना की राशि समय पर हमारे खाते में आ जाती है और हम अपनी जरूरतें स्वयं पूरी कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाई जब अपनी बहन की जरूरत बिना कहे समझ ले, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। विष्णु भैया भी हम छत्तीसगढ़ की बहनों की जरूरतों का ध्यान रखते हैं और समय पर हमारे खातों में राशि पहुंचाते हैं। इससे हमें सम्मान के साथ अपने परिवार के लिए निर्णय लेने और अपनी जरूरतें पूरी करने का आत्मविश्वास मिला है।
राखी से पहले राशि मिलने पर श्रीमती चौहान ने कहा कि इस बार त्योहार की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि योजना से मिली राशि से बच्चों के लिए नए कपड़े, मिठाई और राखी की खरीदारी करेंगी तथा पूरे परिवार के साथ उत्साह और उमंग से रक्षाबंधन मनाएंगी। उन्होंने कहा, ”विष्णु भैया केवल हम बहनों के बारे में नहीं सोचते, बल्कि हमारे परिवार और बच्चों की खुशियों का भी ध्यान रखते हैं। त्योहार से पहले राशि मिलने से इस बार रक्षाबंधन और भी खास हो गया है।“

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया