Ro no D15139/23

शासन की सेवाएं पहुंच रहीं लोगों तक, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त आवेदनों का हो रहा समयबद्ध निराकरण

आवेदन दर्ज होते ही हुई कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ
विभागों की तत्पर कार्रवाई से राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड संबंधी प्रकरणों का हुआ समाधान

कोरबा 25 जून 2026/आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने और शासकीय सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सीएम हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य कर रही है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे हितग्राहियों को समयबद्ध राहत मिलने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं का लाभ भी सुगमता से प्राप्त हो रहा है।
इसी क्रम में विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी श्री कृष्ण पाल/विजय सिंह राठौर द्वारा नवीन राशन कार्ड जारी करने संबंधी आवेदन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराया गया था। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्यालय जनपद पंचायत करतला द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को नवीन राशन कार्ड जारी कर दिया गया। वहीं ग्राम रोगदा निवासी श्री वेदराम पटेल ने राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा संबंधित सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम रीवापार निवासी श्री ऋषभ पटेल द्वारा जॉब कार्ड सत्यापन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक परीक्षण के बाद प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया।
सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण से नागरिकों का शासन की व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई से आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान घर बैठे प्राप्त हो रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल