Ro no D15139/23

 सर्वे से शहरवासियों की सम्पत्तियों का रिकॉर्ड होगा दुरूस्त, सम्पत्ति विवाद भी जल्दी निपटेंगे

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने नक्शा परियोजना का किया वर्चुअल शुभारंभ

धमतरी शहर के नवनिर्वाचित महापौर सहित जनप्रतिनिधि-अधिकारी भी हुए शामिल

धमतरी । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह ने आज मध्यप्रदेश के रायसेन से नक्शा परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नक्शा परियोजना से शहरी क्षेत्रों में सम्पत्तियों और भूमि का ड्रोन से सर्वे कर सटिक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इससे शहरों के पूरे रिकॉर्ड ऑनलाईन उपलब्ध होंगे। शहरों में भूमि प्रबंधन सुधरेगा और सम्पत्तियों के स्वामित्व से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी हो सकेगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ.चन्द्रशेखर पेमासानी भी मौजूद रहे। धमतरी के पुरानी मंडी में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर नवनिर्वाचित महापौर श्री रामू रोहरा, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी सहित नवनिर्वाचित पार्षद और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

नक्शा परियोजना में धमतरी सहित राज्य के तीन शहर शामिल

भारत सरकार की यह महत्वपूर्ण परियोजना देश के 26 राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों के 141 जिले के 152 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य से इस परियोजना के लिए धमतरी, जगदलपुर और अम्बिकापुर नगरीय निकायों का चयन किया गया है। धमतरी नगरनिगम क्षेत्र सहित लगभग साढ़े 23 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन सर्वे किया जाएगा। धमतरी शहरी क्षेत्र में शामिल गोकुलपुर, सोरिदभाट, बठेना और हटकेश्वर में भी हवाई सर्वे किया जाएगा।

ऐसे होगा सर्वे का काम

धमतरी नगरनिगम क्षेत्र का सबसे पहले चरण में ड्रोन से हवाई सर्वे कर ड्रोन से फोटो और वीडियो डेटा के रूप में संग्रहित किए जाएंगे। ड्रोन में लगे 2 डी नादिर कैमरा और ऑब्लिक एंगल कैमरा से विभिन्न कोणों से भवनों और अन्य संरचनाओं की फोटोग्राफी की जाएगी। निडार सेंसर कैमरे से पहाड़ी और अन्य दुर्गम क्षेत्रों की उन्नत 3 डी तकनीक वाली सटिक फोटोग्राफी होगी। दूसरे चरण में हवाई सर्वे के आंकड़ों का राजस्व एवं नगर निगम के अमले द्वारा जमीन पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। तीसरे चरण में लोगों से दावा- आपत्तियां आमंत्रित कर उनके निराकरण के बाद सभी को उनकी सम्पत्तियों का अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार संग्रहित सम्पूर्ण डेटा और सम्पत्तियां नक्शा पोर्टल पर भी ऑनलाईन उपलब्ध रहेंगी, जिन्हें आमजन अपने उपयोग के अनुसार समय-समय पर पोर्टल से ऑनलाईन प्राप्त कर सकेंगे।

शहरों के विकास में मिलेगा सहायता, स्वामित्व विवाद भी जल्द ही निपटेंगे

नक्शा परियोजना के तहत धमतरी नगरीय क्षेत्र में भूमि के रिकॉर्ड ऑनलाईन हो जाने से भविष्य में शहर के विकास के लिए योजनाएं बनाने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही पुराने और अधूरे रिकॉर्डों में सुधार होकर सरकारी दस्तावेजों और वास्तविक स्वामित्व में भी सुधार होगा। अतिक्रमण एवं वास्तविक भू-स्वामियों के बीच विवाद होने पर पूरी तरह सही और पारदर्शी अभिलेख ऑनलाईन पोर्टल पर सभी की पहुंच में रहेंगे। इससे स्वामित्व विवादों को निपटाने में तेजी आएगी। इसके साथ ही शहर की भूमि और सम्पत्तियों का सटिक रिकॉर्ड होने से आपदा प्रबंधन, शहरी भू प्रबंधन और कई प्रकार के कर निर्धारणों में भी आसानी होगी।

जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के समक्ष ड्रोन प्रदर्शन कर ली गई डिजीटल तस्वीर

नक्शा परियोजना के तहत आज स्थानीय पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष ड्रोन प्रदर्शन कर शहर के ऊपर 10 मिनट तक उड़ाया गया और उसकी 3 डी तस्वीर को नवनिर्वाचित महापौर श्री रामू रोहरा, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री गांधी और अधिकारियों ने लैपटॉप पर अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि नक्शा परियोजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर धमतरी जिले को शामिल किया गया है। उन्होंने डिजीटल तकनीक के जरिए शहर का नक्शा तैयार करने संबंधी जानकारी ली। श्री रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश में डिजीटल क्रांति की शुरूआत हो गई है। अब हमारे पास हमारी सम्पत्ति का डिजीटल रिकॉर्ड रहेगा। जहां एक ओर भूमि विवादों में कमी आएगी, वहीं अनावश्यक लगने वाली मेहनत व धन की भी बचत होगी। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

देहरादून में 7 दिन का प्रशिक्षण लेंगे नोडल अधिकारी

नक्शा परियोजना के सर्वे और अन्य कामों के लिए धमतरी जिले में 12 दल बनाए गए है, जिसका नोडल राजस्व विभाग और नगरनिगम को बनाया गया है। साथ ही इसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधीक्षक, भू अभिलेख शाखा श्री दीपचंद भारती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी श्री भारती देहरादून में 7 दिन का प्रशिक्षण लेकर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे और धमतरी जिले में इसका क्रियान्वयन करेंगे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल