Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने AI और ChatGPT का प्रशिक्षण

आंकड़ों के विश्लेषण से लेकर रोजमर्रा के सरकारी कामों को आसान बनाने पर दिया जोर

धमतरी, 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ChatGPT के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जिला पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के बेहतर विश्लेषण से लेकर रिपोर्ट तैयार करने और विभागीय कामकाज को अधिक सरल एवं व्यवस्थित बनाने में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाना रहा।

प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा आईएएस ने अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से समझने तथा सीखी गई तकनीकों का नियमित शासकीय कार्यों में उपयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि AI जैसी आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

प्रशिक्षण में खंड चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक डेटा मैनेजर, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी तथा प्रत्येक विकासखंड से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण, रिपोर्ट तैयार करना, सूचनाओं को व्यवस्थित करना और विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में AI की उपयोगिता को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ChatGPT सहित विभिन्न AI टूल्स के जिम्मेदारीपूर्वक और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि इन तकनीकों का उपयोग विभागीय कार्यों में समय की बचत, बेहतर डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग को अधिक सुगम बनाने के लिए किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रशिक्षण में अधिकारियों-कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को नियमित विभागीय कार्यों में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन, निगरानी और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें