राजनांदगांव 06 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार इस वर्ष मोहारा एनीकट के सभी 35 गेट खोले गए। जिससे आंशिक रूप से नदी में जमे गाद (सिल्ट) निकलना एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से राहत मिलेगी। जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता श्री नीलेश रामटेके ने बताया कि राजनांदगांव शहर के पेयजल की समस्या को देखते हुए गेट बंद किया गया था। पेयजल की समस्या को देखते हुए वर्षा ऋतु में भी कुछ गेटों को बंद रखना आवश्यक है, जिससे राजनांदगांव शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। आवश्यकतानुसार नगरीय क्षेत्र के लिए मोहारा एनीकट के गेट खोले एवं बंद किए जाएंगे।
कलेक्टर ग्राम बरगा के सूर्यसभा में हुए शामिल
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी* *- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में लाभान्वित हितग्राहियों ने की अपनी प्रतिक्रिया* …
Read more








