Ro no D15139/23

नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाईः तीन माह के लिए दो आरोपियों को जेल भेजने का आदेश, तीन आरोपी दोषमुक्त

सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर की गई कार्रवाई

अम्बिकापुर 09 मार्च 2026/ 
 सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय आयुक्त एवं निरूद्धकर्ता प्राधिकारी सरगुजा संभाग तथा सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सोमवार को कार्यालय उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर के द्वारा प्रस्तुत अपील के आधार पर स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत सुनवाई कर आरोपी महमूद अहमद उर्फ बबला ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर जिला सूरजपुर, अली अहमद पिता स्व अमीर बक्स निवासी ग्राम डगमला थारा रामानुजनगर जिला सूरजपुर, सिपाही लाल प्रजापति पिता बुधराम प्रजापति निवासी नारायणपुर थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर को थाना प्रभारी श्री अलरिक लकड़ा के साक्ष्य/आरोपी साक्ष्य एवं प्रस्तुत प्रकरण के आधार पर सम्भागायुक्त न्यायालय से स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत दोषमुक्त करने निर्देशित किया है।

वहीं सम्भागायुक्त श्री दुग्गा ने कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा/सूरजपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत् सुनवाई कर आरोपी प्रदीप गाईन उर्फ मदन गाईन पिता स्व पुण्य चरण गाईन निवासी सुभाषनगर (होली क्रास के पीछे) थाना गांधीनगर जिला सरगुजा तथा राजू विश्वकर्मा पिता स्व गंगाराम निवासी ग्राम परी तहसील व थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर को थाना प्रभारी सरगुजा/सूरजपुर के साक्ष्य एवं प्रस्तुत प्रकरण के आधार पर तथा आरोपी द्वारा लगातार मादक पदार्थ का अवैध व्यापार करने के कारण स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 सहपठित धारा 10 के तहत दोनों आरोपियों को तीन माह के लिए जिला जेल सरगुजा/सूरजपुर में निरूद्ध करने के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम