Ro no D15139/23

TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

अगर आपके फोन पर अचानक 1601 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल आ जाए, तो घबराने या कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है. डिजिटल फ्रॉड और फर्जी कॉल पर लगाम लगाने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक कदम उठाया है. TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि अब दूसरी कंपनियों को भी 1601 से शुरू होने वाले फोन नंबर दिए जाएं.

1601 नंबर बताएगा कॉल असली कंपनी से है या नहीं

अब तक 1601 से शुरू होने वाले नंबरों का यूज ज्यादातर सरकारी विभाग, बैंक और दूसरी पैसों से जुड़ी कंपनियां करती थीं. अब इसका यूज दूसरी कंपनियां भी कर सकेंगी. इसका फायदा यह होगा कि लोगों को आसानी से पता चल सकेगा कि फोन करने वाला कोई असली कंपनी है या नहीं. अगर किसी कंपनी से 1601 नंबर से कॉल आती है, तो उसके फर्जी होने का डर कम रहेगा.

1601 नंबर से कैसे कम होंगी फर्जी और स्पैम कॉल?

TRAI का कहना है कि कंपनियों की कॉल के लिए एक अलग और तय नंबर सीरीज रखने से लोगों का टेलीकॉम कंपनियों पर भरोसा बढ़ेगा. नए नियम के मुताबिक, किसी कंपनी को 1601 नंबर देने से पहले टेलीकॉम कंपनियां उसकी पूरी जांच करेंगी. इससे फर्जी नंबर से आने वाली कॉल और बार-बार परेशान करने वाली एड्स वाली कॉल को नेटवर्क पर ही रोका जा सकेगा. TRAI को उम्मीद है कि इस नियम से फोन कॉल के जरिए होने वाली ठगी और किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करने जैसे मामलों में काफी कमी आएगी.

बिजली-पानी से लेकर गैस कंपनियों को मिलेंगे 1601 सीरीज के नंबर

टेलीकॉम अथॉरिटी ने बताया कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर में 1600-सीरीज नंबरों के बड़े पैमाने पर यूज से काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिला है. इसी एक्सपीरियंस के बेस्ड पर अब इस भरोसेमंद नंबरिंग सिस्टम को दूसरे सेक्टर्स तक भी पहुंचाने की तैयारी है.

इसके पहले चरण में 1601-सीरीज के नंबर यूटिलिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को दिए जाएंगे. इनमें बिजली वितरण कंपनियां, पानी की सप्लाई करने वाली एजेंसियां, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां, PG सप्लाई करने वाली कंपनियां और दूसरी यूटिलिटी सर्विस देने वाली कंपनियां शामिल होंगी.

90 दिनों के अंदर 1601 सीरीज पर शिफ्ट होंगी कूरियर और लॉजिस्टिक्स कंपनियां

इस Phase-I में लॉजिस्टिक्स और कूरियर सेक्टर को भी शामिल किया गया है. यानी कूरियर कंपनियों से लेकर एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स फर्म, पार्सल डिलीवरी सर्विस और सामान की डिलीवरी से जुड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियां भी इसके दायरे में आएंगी.

TRAI के मुताबिक, टेलीकॉम विभाग (DoT) ने ऐसी कॉल्स के लिए 1601 सीरीज अलॉट की है. वहीं, टेलीकॉम कंपनियों को कहा गया है कि Phase-I के तहत आने वाली शामिल कंपनियों की माइग्रेशन और ऑनबोर्डिंग की प्रोसेस ऑर्डर जारी होने की तारीख से 90 दिनों के अंदर पूरी की जाए.

  • Related Posts

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    रायुपर 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की पंडवानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत हुई। महान पांडवानी कलाकार और…

    Read more

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले रंग की गाड़ियों की दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार काले या गहरे रंग उजले या सफेद रंग की तुलना में कम दिखाई देते हैं इसलिये…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल