Ro no D15139/23

पहली शादी टूटी, दूसरी शादी में मिला धोखा, दलजीत कौर ने शेयर किया वीडियो

इंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही है. उनकी शालीन भनोट से पहली शादी टूटी और फिर उन्हें केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी के बाद धोखा मिला. लेकिन अब दलजीत कौर ने अपनी फिटनेस जर्नी फिर से शुरू करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में उनकी जिंदगी में काफी उलझनें और भावनात्मक उतार-चढ़ाव आए, जिसकी वजह से वह फिट होने की कोशिशें जारी नहीं रख पाईं थीं.

दलजीत ने इंस्टाग्राम पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में अपनी पीठ और पैरों की एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”मैं पिछले एक साल से कई बार फिट होने की कोशिश कर चुकी हूं, लेकिन जीवन की उलझनें, व्यस्त दिनचर्या और भावनाएं मुझे हमेशा पीछे खींचती रहीं. इस बार मैंने ठान लिया है कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा और फिट होने पर पूरा ध्यान देना होगा.”

उन्होंने बताया कि फिटनेस के लिए उन्होंने एक बेहतरीन ट्रेनर चुना है, जिसे वह अपनी आखिरी उम्मीद मानती हैं. उन्होंने कहा, ”मेरा ट्रेनर एक्सरसाइज के मामले में काफी सख्त है. वह अलग-अलग ट्रेनिंग के तरीके इस्तेमाल करता है ताकि सही नतीजे मिल सकें. हर इंसान की जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए सही नतीजे पाने के लिए, हर किसी के हिसाब से सही डाइट और एक्सरसाइज बनानी पड़ती है.”

दलजीत ने कहा कि अब सिर्फ बॉडी ठीक करने की बात नहीं है, बल्कि अंदर से खुद को भी सही करना है. दलजीत ने कहा, ”ये जर्नी अब शुरू हो चुकी है, और मैं हर कदम आप सब के साथ शेयर करूंगी, जैसा है वैसा ही, बिना किसी बनावट के, पूरी ईमानदारी के साथ. अब वक्त है अपनी जिंदगी को एक-एक एक्सरसाइज के साथ बेहतर बनाने का.”

दलजीत मार्च 2023 में निखिल पटेल से शादी करके केन्या चली गई थीं, लेकिन जनवरी 2024 में अपने बेटे जेडन के साथ भारत वापस लौट आईं. उनकी ये दूसरी शादी थी, जो टूट गई. इससे पहले उन्होंने एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी. इस शादी से उन्हें बेटा जेडन हुआ, लेकिन 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए. तब उन्होंने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था.

  • Related Posts

    Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

    Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट Maa Inti Bangaram: समांथा रुथ…

    Read more

    Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

    Haunted 3D: Echoes: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती इन दिनों अपनी नई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत