Ro no D15139/23

 यादव राम चंद्राकर को सेवा सेतु से एक सप्ताह में मिला जाति प्रमाण पत्र

सेवा सेतु से समय एवं धन की हो रही बचत*

 

*- जनमानस तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से प्रशासनिक सेवाएं पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु उपयोगी साबित हो रहा*

 

राजनांदगांव 06 अगस्त 2026। शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को जनमानस तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु उपयोगी साबित हो रही है। सेवा सेतु अंतर्गत 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाईन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के श्री यादव राम चंद्राकर ने बताया कि उन्होंने सेवा सेतु अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा सेतु में एक सप्ताह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बनकर आ गया। उन्होंने कहा कि शासन की सेवा सेतु योजना बहुत अच्छी योजना है, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत हो रही है। सेवा सेतु से आवश्यक सेवाएं तत्काल उपलब्ध हो रही हंै। शासन की यह योजना लोकहितकारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सेवा सेतु महत्वपूर्ण योजना के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि पहले नागरिकों को अलग-अलग विभागों की सेवाओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। प्रमाण-पत्र बनवाने जैसी मूलभूत सेवाओं में समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बड़ी खपत होती थी। सेवा सेतु ने इस पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए नागरिकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है। अब लोग ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर रहे हैं और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहले ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। समय की आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया गया, जिसमें अब 441 सेवाएं जोड़ी जा चुकी हैं।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ