Ro no D15139/23

शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

रायपुर , 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि यह राशि उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की राह भी आसान कर रही है।

 

कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोलियारी डीही की रहने वाली शारदा नाग के लिए भी महतारी वंदन योजना आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का आधार बनी है। शारदा ने बताया कि घर-गृहस्थी चलाने और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

 

शारदा के जीवन में महतारी वंदन योजना उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलने लगी। उन्होंने बताया कि अब वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पहले की तरह परेशान नहीं होतीं। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से उन्होंने कुछ पैसे बचाने शुरू किए और अपने घर के पास छोटी सी किराना दुकान शुरू कर ली। आज उनकी दुकान से परिवार की आमदनी में वृद्धि हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई में भी मदद मिल रही है। उन्होंने रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि को विष्णु भईया की सौगात मानते हुए कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ उनके परिवार की आर्थिक खुशियों को भी बढ़ाया है।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से