Ro no D15139/23

देवरी पुल निर्माण के लिए 6.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति हजारों ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

 

कोरबा 24 अगस्त 2026/कटघोरा विकासखंड के ग्राम देवरी में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से वर्ष 2026-27 के लिए देवरी में पुल निर्माण हेतु 6 करोड़ 24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) को एजेंसी नियुक्त किया गया है।
बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पुल के कारण आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल के निर्माण से देवरी सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा पुल निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों की इस समस्या को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण के लिए आवश्यक पहल की गई है। 6 करोड़ 24 लाख रुपये की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
नए पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। बारिश के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से भी ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें