Ro no D15139/23

 नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: 9 से 11 और 15 से 17 फरवरी तक शराब बिक्री पर प्रतिबंध

जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

धमतरी । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले में आगामी 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सुश्री नम्रता गांधी ने 11 फरवरी से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक, याने कि 9 फरवरी से 11 फरवरी तक और मतगणना 15 फरवरी को नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्थित सभी देशी मदिरा दुकान, देशी मदिरा दुकान कम्पोजिट, विदेश मदिरा दुकान, विदेशी मदिरा दुकान कम्पोजिट, सी.एस.2(ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल. 1 (ख-अहाता), मद्य भाण्डागार धमतरी, एफ.एल.3 होटल बार एवं एफ.एल.4 क व्यावसायिक क्लब को बंद करने के आदेश जारी किया है। उन्होंने छ.ग. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त आदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने नगरपालिक निगम धमतरी की देशी, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान धमतरी मेन, सुंदरगंज, दानीटोला, बठेना वार्ड, नवागांव वार्ड, नहरनाका, हटकेशर वार्ड, सोरम, प्रीमियम शॉप और एफ.एल. 3 हरियाली रेस्टोरेंट एवं बार रूद्री रोड धमतरी, एफल.एल. 3 फैमिली ढाबा एण्ड रेस्टोरेंट बार बस्तर रोड, धमतरी तथा एफ.एल.4-क व्यवसायिक क्लब द रायले रिम्मीज सोशल क्लब रूद्री रोड एवं मद्य भाण्डागार धमतरी को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत कुरूद स्थित देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकान, एफ.एल.3 कुरूद इन रेस्टोंरेंट एवं बार, देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकान मगरलोड, भखारा, आमदी और नगरी को बंद रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिया है। कलेक्टर ने आबकारी अमले को निर्देशित किया है कि उक्त अवधि में मदिरा के अवैध धारण, विक्रय, परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाना सुनिश्चित किया जाए।

इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में 17 फरवरी को धमतरी और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव होंगे। कलेक्टर सुश्री गांधी ने 15 फरवरी से 17 फरवरी तक संबंधित क्षेत्र की मदिरा दुकानों को बंद रखने के निर्देश हैं।

  • Related Posts

    अब दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा धमतरी, लोहरसी से हुई मजबूत शुरुआत

    बीज के साथ मिला विश्वास: दलहन मिशन से किसानों को नई दिशा उन्नत खेती की ओर कदम: धमतरी में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल तेज धमतरी 6 अप्रैल 2026/- दलहन आत्मनिर्भरता…

    Read more

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

    बकाया बिल का बोझ हुआ कम, विशाल परिवार ने ली राहत की सांस धमतरी, 06अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के अंतर्गत जिले में आर्थिक रूप से कमजोर…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….