
जशपुरनगर 30 अगस्त 2026 / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सालभर से ख़राब हैण्ड पंप, नदी नालो का पानी पिने को मजबूर पहाड़ी कोरवा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि
समाचार पत्र में प्रकाशित जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत विकाशखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत दनगरी के बसाहट पूजार कोना के 20 परिवार पेयजल के लिए नदी नालो के पानी पर निर्भर है गाँव में एक मात्र सरकारी हैण्ड पंप करीब 01 साल से खराब पड़ा था की शिकायत प्राप्त हुआ था।
उक्त बसाहट में खराब हैण्ड पंप का सुधार कार्य कर जल प्रदाय किया जा रहा है।









