प्रदेश में अब तक 1.74 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

58,41 5 किसानों ने बेचा धान: 375.11 करोड़ रूपए का भुगतान
धान विक्रय के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र
 अब तक 63,649 टोकन जारी

 

 धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव शुरू: कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 3692 मीट्रिक टन धन का उठाव

रायपुर, 09 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से प्रारंभ है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। प्रदेश में अब तक किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 1 लाख 74  हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 9 नवम्बर को किसानों से 55 हजार 707 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 375.11 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को आज 23,682 टोकन जारी किए गए थे। टोकन तुंहर हाथ एप्प के द्वारा 2687 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस की खरीदी के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 22,317 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 2,469 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

खाद्य सचिव श्री वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री  श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी के साथ साथ कस्टम मिलिंग के लिए धन का उठाव प्राम्भ हो गया है। अब तक 22 हजार 192 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए जारी किए गए हैं। जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 3,692 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

Related Posts

सुशासन तिहार: लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान

रायपुर, 19 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार में लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। रायगढ़ जिले…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

*स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी – श्री अरुण साव* रायपुर. 19 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत ग्राम कुहीकला एवं घोटिया में आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया सर्वेक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत ग्राम कुहीकला एवं घोटिया में आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया सर्वेक्षण

मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत डोंगरगढ़ में किया जा रहा सर्वेक्षण

मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत डोंगरगढ़ में किया जा रहा सर्वेक्षण

श्रम विभाग द्वारा चौखडिय़ा पारा में शिविर लगाकर बनाया गया श्रमिक कार्ड

श्रम विभाग द्वारा चौखडिय़ा पारा में शिविर लगाकर बनाया गया श्रमिक कार्ड

सुशासन तिहार: लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान

सुशासन तिहार: लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान