Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत ग्राम कुहीकला एवं घोटिया में आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया सर्वेक्षण

हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश
– आवास निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन
राजनांदगांव 18 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम कुहीकला एवं घोटिया आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री संजय सिन्हा द्वारा पात्र हितग्राही श्री देवीलाल एवं श्रीमती सुलोचना सिन्हा के मकान का सर्वेक्षण आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया। श्री संजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही श्री परमानंद के आवास निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री संजय सिन्हा ग्राम कुहीकला में नवनिर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को नवीन आवास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री संजय सिन्हा ने कहा कि मोर दुआर साय सरकार अभियान शासन की एक अभिनव एवं संवेदनशील पहल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहे। उन्होनें ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगे आकर अपना सर्वेक्षण कराएं, जिससे उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरपंचों एवं वार्ड पंचों से अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित कराने की अपील की। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती हेमीन साहू, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशराम कंवर, समाजसेवी श्री नैनसिंह पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण किया

      – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 87 लाख 3 हजार रूपए की लागत से कुल 3.9 किलोमीटर सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास *- 75 लाख रूपए की…

    Read more

    कलेक्टर ने स्वयं जनगणना फील्ड प्रशिक्षण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का लिया जायजा

      जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश राजनांदगांव 18 अप्रैल 2026। आगामी 1 मई से प्रारंभ होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति