Ro no D15139/23

 बंजारी-बगौद में निर्माणाधीन फुड पार्क का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मरौद में भी ग्रामीणों से की बात

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद विकासखण्ड के बंजारी-बगौद में बन रहे फुड पार्क के कामों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस फुड पार्क में विकसित हो रही सुविधाआें की जानकारी अधिकारियों से ली। श्री मिश्रा ने फुड पार्क में बचे हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने फुड पार्क में आबंटन के लिए शेष प्लाटों को औद्योगिक नीति के प्रावधानों के अनुसार उद्योगों की स्थापना के लिए छूट व अनुदान के साथ आबंटित करने को भी कहा। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरौद गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य रूप से पानी की आपूर्ति के बारे में पूछा। श्री मिश्रा ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नये सर्वे के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। श्री मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन जरूरी रहेगा। इसीलिए सभी किसानों को सहकारी समिति या सीएससी में जाकर अपना पंजीयन जरूर कराना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बगौद के मेगा फुड पार्क में लगभग 68 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया गया है। इस क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए सभी कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। यहां 136 आद्योगिक प्लाटों मे से 98 प्लाटों को औद्योगिक संस्थानों को आबंटित किया गया है। सोलह अन्य प्लाटों की आबंटन प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। इस क्षेत्र में सिल्वर क्वाईन जैसे अब तक 12 औद्योगिक संस्थानों ने अपनी यूनिट स्थापित कर ली है। अभी तक इस मेगा फूड पार्क में लगभग 250 लोगों को रोजगार मिला है। इसके साथ ही जिले में औद्योगीकरण को बढ़ाने के लिए छह जगहों श्याम तराई, जी-जामगाव भालूझूलन, करेलीबडी, तेन्दुभाठा और गट्टासिल्ली में इंडस्ट्रियल पार्कों का काम तेजी से किया जा रहा है। जी-जामगाव फूडपार्क का काम पूरा होते ही अगले दो-तीन महीने में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे जिले में स्थानीय स्तर पर निवेश और रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान