Ro no D15139/23

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट, मिथ्याछाप, भ्रामक प्रस्तुतीकरण, असुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं प्रतिबंधित एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण, वितरण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा ‘‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’’ सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवस संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा इकाई द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को अभियान के प्रथम दिवस नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी, सरगुजा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, भंडारण एवं विक्रय की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही वेफर्स का नमूना संकलित कर जांच हेतु परीक्षण प्रयोगशाला में प्रेषित किया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए आगामी दिनों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूना संकलन की कार्रवाई जारी रखी जाएगी। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

  • Related Posts

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में पुनः शुरू हुई संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी सेवाएं कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य केन्द्र में 6 वर्ष बाद मिली प्रसव सुविधा, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी, विकासखण्ड दरिमा में कोविड काल के बाद लगभग 6 वर्ष के अंतराल के पश्चात संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी (अंतरंग…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान