Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 12.87 करोड़ लागत से के दो नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण की मिली स्वीकृति

जशपुर सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नाला एवं बोकी से आरा मार्ग में नदी-नालों पर होगा उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण

जशपुरनगर 24 जुलाई 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके  निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को इसका लाभ होगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिन निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं उनमें 07 करोड़ 35 लाख 60 हजार रूपए की लागत के जशपुर सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग और 05 करोड़ 52 लाख 28 हजार रूपए की लागत बोकी से आरा मार्ग पर गिरमा नदी पर पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से हो रहे हैं विकासकार्य
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के विकास नई गाथा लिखी जा रही है। पिछले डेढ़ सालों में सड़क सहित पुल-पुलिया निर्माण और अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के साथ ही इसका निर्माण कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से जिले में आवागमन आसान होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। दूरदराज के क्षेत्र खासकर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक संपर्क बेहतर होगा, साथ ही अन्य राज्यों के साथ आवागमन भी सुगम होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और इससे स्थानीय लोगों का जीवनस्तर भी ऊंचा होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान