Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने अंकिरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
अंकिरा में 5 चिन्हांकित कुष्ठ रोगियों का बेहतर इलाज करने के निर्देश
सर्पदंश की शिकायत आने पर तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज करवाएं
शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनाने के निर्देश

जशपुरनगर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंकिरा का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रतिदिन ओपीडी की पंजीयन, लेब , दवाई वितरण और संस्थागत प्रसव की जानकारी ली।
उन्होंने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति में रात में मरीज आते हैं तो उनको तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीएम फरसाबहार श्री अमित श्रीवास्तव और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अंकिरा में चिन्हांकित 5 कुष्ठ रोगियों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं और लोगों में जन जागरूकता के माध्यम से कोई भी गंभीर बीमारी के लक्षण दिखने में डॉक्टरों से संपर्क करने की सलाह भी दी गई है।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड की भी जानकारी ली और छूटे हुए हितग्राहियों का शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आधार कार्ड के सुधार के लिए भी शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
जिनकी मृत्यु हो चुकी उनका राशन कार्ड से नाम हटाने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए हैं।
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य के सेप्टिक टेक को ढकने के लिए कहा है। और छत की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नियमित साफ सफाई, शौचालय की सफाई नल , बेसिन को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने योग शेड लगवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि बरसात का मौसम है सर्पदंश की शिकायत आने पर तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर इलाज करवाने की सलाह भी दी है। पलंग पर ही सोने और मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए कहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ग्राम भैंसामुड़ा में अचानक पहुंचे क्रिकेट मैदान बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, ग्रामीण बच्चों से किया संवाद बच्चों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के स्कूल मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री जब विद्यालय परिसर…

    Read more

    सुशासन तिहार के पहले दिन मुख्यमंत्री पहुंचे चन्दा गढ़ बरगद पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल सौगातों की लगाई झड़ी लखपति दीदी से किए संवाद

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण शुरू जशपुर जिले के सुदूर चंदागढ़ में उतरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का उड़नखटोला चंदागढ़ वासियों ने खुशी खुशी…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण