Ro no D15139/23

लगातार बारिश से नदी -नालों में जल स्तर में वृद्धि को लेकर बलौदा बाज़ार प्रशासन अलर्ट,अमेठी आवागमन के लिये बंद

कलेक्टर ने एहतियात बरतने लोगों से की अपील

रायपुर,18 जुलाई 2026/ बलौदा बाज़ार भाटापारा जिले में विगत 24 घण्टे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली महानदी और शिवनाथ नदी सहित कई छोटे-बड़े नालों में जल भराव लगातार बढ़ रहा है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने  संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तथा बाढ़ आपदा,होम गॉर्ड एवं रेसक्यू टीम को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये हैं।

पलारी तहसील के अमेठी घाट में महानदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 4 -5 फीट ऊपर पहुंच गया है।सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लोगों को नदी पार करने से रोकने के लिए एनीकट के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कोटवारो की भी ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारो को बाढ़ को लेकर सतर्क रहने तथा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को लगातार सचेत करते रहने के निर्देश दिये है।उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि  बाढ़ की स्थिति में नदियों, एनीकटों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें। जल स्तर बढ़ने पर नदी में न उतरे, अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन को मिल रही नई गति, प्रदेशभर में जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान तेज

      जिलों में जल बहनों को एफटीके प्रशिक्षण, सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर रायपुर, 18 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं…

    Read more

    महापौर एवं कलेक्टर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला में हुए शामिल

      सभी पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर की गई  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में सभी देंगे अपना सहयोग : महापौर *- कलेक्टर ने…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण