वैलेंटाइन डे पर कमिश्नरेट ने बढ़ाई सतर्कता: रायपुर में पार्क, मॉल और मंदिरों में 3 DCP, 3 ADCP और दर्जनों ACP तैनात

रायपुर। राजधानी रायपुर में वैलेंटाइन डे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आज सुबह से ही पार्क, गार्डन माॅल और मंदिरों में तैनात है। रायपुर कमिश्नरेट में तीन डीसीपी, तीन एडिशनल डीसीपी, आधा दर्जन से ज्यादा एसीपी और 21 थानों के थानेदारों ने सुबह से ही मोर्चा संभाल रखा है। इस दौरान अगर किसी ने किसी तरह से भी शहर की शांति भंग करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ रायपुर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
वैलेंटाइन डे पर पुलिस की टीम सुबह से ही प्रमुख बाजार, माॅल, पार्क, गार्डर और मंदिरों पर गश्त कर रही है। शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट स्थापित किया गया है, जहां एक काॅल करने पर पुलिस मौके पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को भी ध्यान रखा गया है। महिला पुलिस बल को भी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है। साथ ही 112 कंट्रोल रूम और थाना पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। अगर किसी क्षेत्र में किसी तरह की सूचना मिलती हैं तो बिना देरी किए पुलिस उस स्थान पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगी।
वहीं, वैलेंटाइन डे और पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ बजरंग दल ने शनिवार को शहर के प्रमुख पार्क में जाकर प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे पर अपनी घर में रहने की सलाह दी थी। साथ ही संगठन ने प्यार के नाम पर पार्क, मंदिरों और माॅल में अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।
कमिश्नरेट पुलिस की सख्त चेतावनी
इधर, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि व्यवस्था बनाए रखे और किसी तरह का हुड़दंग या अशांति न फैलाए। लोग खुद कानून हाथ में न लें। किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस सख्त और कड़ी कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा एवं वन मंत्री  केदार कश्यप ने पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ किया आधुनिक डेयरियों का भ्रमण

      गुजरात के बनासकांठा की डेयरी क्रांति से सीख लेने पहुँचा छत्तीसगढ़ का दल *रायपुर, 14 फरवरी 2026/* छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री…

    Read more

    टिकरापारा से लापता लड़की की लाश राजिम के पास मिली

    गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को…

    Read more

    NATIONAL

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट