Ro no D15139/23

सरगुजा वनमण्डल में विचरण कर रहे हाथियों से बचाव एवं निगरानी हेतु जिले में 07 दल गठित

अम्बिकापुर 01 अगस्त 2025/ जशपुर वनमण्डल की ओर से आकर वर्तमान में सरगुजा वनमण्डल में विचरण कर रहे एक मादा हाथी एवं एक नर (बच्चा) हाथियों को  आबादी क्षेत्र से वनक्षेत्र की ओर सुरक्षित निकालने तथा वनक्षेत्र से लगे कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थनों पर ले जाने एवं वनक्षेत्र से लगे 10 कि.मी. के परिधी में आने वाले ग्रामों के ग्रामीणों को हाथियों से सावधान रहने तथा जागरूक करने हेतु दल गठित किए गए हैं। वर्तमान में सरगुजा वनमण्डल के सीतापुर परिक्षेत्र में हाथी द्वारा 31 जुलाई को 01 जनहानि की घटना की गई, यह हाथी वनमण्डल के वनक्षेत्र में विचरण कर रहा है। इसी प्रकार लुण्ड्रा परिक्षेत्र में 01 दंतैल हाथी द्वारा 03 लोगों का जनहानि किया जा चुका है। वनपरिक्षेत्र मैनपाट के अंतर्गत वर्तमान में 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा हाथियों से बचाव एवं निगरानी के लिए 07 दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में संबंधित क्षेत्र के वनपाल, बीटगार्ड/वनरक्षक, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, संबंधित थाना क्षेत्र के 02 आरक्षक, संबंधित क्षेत्र के पंचायत सचिव, संबंधित क्षेत्र के समस्त कोटवार शामिल होंगे। यह बचाव दल परिक्षेत्र अम्बिकापुर, परिक्षेत्र लुण्ड्रा के बीट लमगांव पी-2618 एवं बीट लुण्ड्रा के पी-2686, परिक्षेत्र लखनपुर, परिक्षेत्र उदयपुर, परिक्षेत्र सीतापुर के बीट देवगढ़ के कक्ष क्रमांक पी 2367 एवं पी 2368 तथा परिक्षेत्र मैनपाट के बीट नर्मदापुर के पी 2354 हेतु गठित किए गए हैं।
  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल