Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दिया जा रहा 1 लाख रूपए अनुदान

राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना संचालित की जा रही है। इस योजना अंतर्गत स्वयं अथवा परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी स्थान पर मकान नहीं होने पर 3 वर्ष से निरंतर पंजीकृत एवं पात्र निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भूखण्ड पर आवास निर्माण, नवीन आवास क्रय के लिए 1 लाख रूपए अनुदान दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए श्रमेव जयते मोबाईल एप, ऑनलाईन विभागीय पोर्टल, श्रम कार्यालय अथवा किसी भी लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन के लिए एक वर्ष की अवधि के भीतर अथवा 90 दिवस कार्य के रूप में कार्य का नियोजक प्रमाण पत्र, भूखण्ड-शासकीय पट्टा, मान्यता पत्र आबादी, भू-अधिकार पत्र, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, नगर निगम, नगर पालिक, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत से भूमि व्यपवर्तन, भवन अनुज्ञा, पंचायत से अनुशंसा, अनुमति प्रदाय किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वघोषणा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक के मूलप्रति की आवश्यकता होगी। पति व पत्नी दोनों के मंडल में पंजीकृत हितग्राही होने की स्थिति में योजना के तहत केवल एक ही हितग्राही का आवास के लिए एकमुश्त अनुदान राशि दी जाएगी।

  • Related Posts

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

    – श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ